लोहे की कड़ाही में कोई भी पकवान बनाना भारतीय रसोई का हिस्सा है, जिससे खाने में स्वाद के साथ ही शरीर में आयरन की पूर्ति भी होती है। पर कई बार कड़ाही को लंबे समय तक इस्तेमाल न किया जाए तो इसमें जंग लग जाती है, तो कभी इसकी चिकनाई बहुत बार धोने पर भी नहीं जाती।
फिटकरी का टुकड़ा
फिटकरी से कड़ाही की सफाई अच्छे से की जा सकती है, अगर इससे क्लीन करने का सही तरीका मालूम हो।
-
सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखकर उसमें एक कप पानी डालें।
-
अब फिटकरी के छोटे टुकड़े को पीस लेना है, जिससे लगभग एक चम्मच पाउडर निकल आए।
-
यह पाउडर उस गर्म पानी में डालकर मिला दें। इसमें 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालकर मिलाते रहना है।
-
जब झाग बनने लगे तो इसे कड़ाही के किनारों तक चम्मच से लाते रहना है।
-
इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें और मिश्रण को कटोरी में अलग कर ले।
-
अब फिटकरी के पानी को स्क्रब में लगाकर हल्के हाथ से 5 मिनट तक रगड़ना है।
-
फिर सादे पानी से धो लें, आप पाएंगे कि जंग लगी कड़ाही और उसकी सारी गंदगी साफ हो गई है।
नींबू
लोहे के कड़ाही में जमा जिद्दी गंदगी हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है।
-
इसके लिए एक नींबू को काटकर एक हिस्सा लें।
-
उसे दाग वाली जगह पर अच्छे से रगड़ देना है।
-
फिर पूरी कड़ाही में उसे रगड़ने के बाद इसे सामान्य तरीके से धो लें।
-
यह तरीका कड़ाही की चिकनाई को क्लीन करने में मदद करेगा।
इमली और नींबू का पानी
ज्यादा गंदी कड़ाही को साफ करने के लिए इमली और अमचूर का लेप उपयोग में लाएं।
-
मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 चम्मच इमली का पल्प लेना है।
-
उसे कम से कम डेढ़ गिलास में अच्छे से मिला दें।
-
जब पानी गाढ़ा हो जाए तब उसमें एक पूरा नींबू निचोड़ लेना है।
-
इस मिश्रण को कड़ाही में डालकर 24 घंटे के लिए रख दें। अगले दिन स्क्रब करने के बाद सामान्य तरीके से धो लेना है।
-
बता दें कि इस मिश्रण से लोहे की कड़ाही ही नहीं, तांबे और पीतल बर्तन भी साफ किए जा सकते हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

