125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में किसकी है सबसे ज्‍यादा मांग, Top 5 में कौन हुआ शामिल?

3.1kViews
1208 Shares

भारतीय बाजार में लाखों की संख्‍या में लोग मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में किस निर्माता की किस मोटरसाइकिल को सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। Top 5 में किस मोटरसाइकिल को जगह मिली है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

पहले नंबर पर रही Honda Shine 

भारतीय बाजार में होंडा की ओर से शाइन मोटरसाइकिल को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल को इस सेगमेंट में Shine+ SP नाम से ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान इसकी 1.76 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 1.38 लाख यूनिट्स थी।

दूसरे नंबर पर रही TVS Raider

टीवीएस की ओर से रेडर को भी 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस मोटरसाइकिल की 34 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि में यह संख्‍या 24 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा थी।

तीसरे नंबर पर आई Bajaj Pulsar 125

बजाज की ओर से भी 125 सीसी सेगमेंट में पल्‍सर 125 और एनएस की बिक्री की जाती है। आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस मोटरसाइकिल की 25 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 41 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा थी। निर्माता ने बीते साल के मुकाबले इस साल इस मोटरसाइकिल की बिक्री में 38 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।

अगले नंबर पर रही Hero Splendor

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारत में Hero Splendor मोटरसाइकिल को 125 सीसी सेगमेंट में भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान इसकी करीब 18 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी करीब 12 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा को खरीदा गया था।

Top 5 में शामिल हुई Hero Glamour

125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो की ओर से ग्‍लैमर की भी बिक्री की जाती है। बीते महीने के दौरान इसे भी टॉप-5 में जगह मिली है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने इस मोटरसाइकिल की 12995 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 10696 यूनिट्स की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *