90s के पोस्टर से बना Ramayana का नया लुक, रणबीर-साई ने ताजा की बचपन की यादें; दिव्य रूप में दिखे ‘सिया-राम’

7.6kViews
1420 Shares

बॉलीवुड की इस साल की बहुचर्चित फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें रामायण (Ramayana) का नाम जरूर शामिल होगा। सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण पार्ट-1 का नया पोस्टर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी की झलक देखने को मिल रही है।

फिल्म इस लेटेस्ट पोस्टर को देखकर 90s के दौर की याद आ जाएगी, जब इसी तरह से भगवान राम और माता सीता के पोस्टर्स को लोग अपने घरों के दीवारों पर लगाया करते थे।

चर्चा में रामायण का नया पोस्टर

14 सितंबर मंडे सुबह रामायण के मेकर्स की तरफ से फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा रामायण पार्ट-1 का पहला गाना जय जय राम भी रिलीज किया गया है। इन दोनों कारणों से फिलहाल इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म की चर्चा तेज है। इतना ही नहीं रामायण के इस नए पोस्टर ने भी सबका ध्यान खींचा है।

इतना ही नहीं तमाम यूजर्स ने भी इससे अपनी सहमति रख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- वाह, बहुत सुंदर। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। रामायण का इतिहास अब वैश्विक मंच पर है। इसके अलावा अन्य कई यूजर्स रामायण के इस पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

रामायण का सबको इंतजार

बात की जाए फिल्म रामायण की रिलीज डेट की तरफ तो निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की ये माइथोलॉजिकल फिल्म 8 नवंबर 2026 को दीवाली के मौके पर भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जबकि विदेशों में रामायण को 6 नवंबर को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा साउथ सुपरस्टार यश के साथ-साथ कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *