कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि जैसे ही वातावरण में थोड़ी गर्मी बढ़ेगी, मानसूनी धाराएं सक्रिय होकर नियमित वर्षा का दौर शुरू कर देंगी।