‘जनसेवा ही सुशासन की कसौटी है’, सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के बाद पीएम मोदी का पोस्ट

3.5kViews
1442 Shares

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे किए और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह अहम पड़ाव केंद्र सरकार में उनके 12 साल से ज्यादा के कार्यकाल को दर्शाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।”

सरकार के 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

इससे पहले पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भी एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, “राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं।”

सर्जियो गोर ने दी बधाई

अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक संदेश में गोर ने लिखा, “भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। यह उपलब्धि दशकों की उनकी समर्पित जन-सेवा और नेतृत्व का एक सशक्त प्रमाण है! उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

पीएम मोदी ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड

नेहरू 1947 से लेकर 1964 में अपनी मृत्यु तक प्रधानमंत्री रहे। हालांकि, उनके कार्यकाल में 1951-52 में भारत के पहले आम चुनाव से पहले के साल भी शामिल थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगभग 16 साल तक सेवा की, लेकिन यह कार्यकाल दो अलग-अलग अवधियों में बंटा हुआ था।

26 मई, 2014 को पद संभालने के बाद से पीएम मोदी ने 2019 और 2024 में लगातार जनादेश हासिल किए हैं और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *