छत्तीसगढ़ की जेल में मिले HIV संक्रमित चार कैदी, कैसे पहुंचा संक्रमण?

1999 Shares

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला जेल में नियमित स्वास्थ्य जांच में चार कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले दो कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अन्य कैदियों की स्क्रीनिंग कराई, जिसमें दो और संक्रमित पाए गए। जानकारी मिलते ही संक्रमित कैदियों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।

नियमित रूप से की जाती है जरूरी जांच

जेल अधीक्षक डॉ. डी टोंडर ने बताया कि जेल में किसी भी कैदी को प्रवेश देने से पहले उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच नियमित रूप से की जाती है।

कराया जा रहा संक्रमित कैदियों का इलाज

एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज बिलासपुर से उपलब्ध दवाओं और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि संक्रमित कैदियों तक यह संक्रमण कैसे पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *