कहां गया ‘शक्तिमान’ का ‘डॉ जैकाल’? कल्ट शो से बनाई थी बड़ी पहचान; क्यों ‘धर्मगुरु’ बनते-बनते रह गए एक्टर?

7.9kViews
1106 Shares

90 और 2000 के दशक का शायद ही कोई बच्चा ऐसा होगा जिसने कल्ट शो ‘शक्तिमान’ न देखा हो। दूरदर्शन पर 1997 में प्रसारित होने वाले शो के एक्टर्स के नाम भले ही दर्शकों को याद हो न हो, लेकिन हर किरदार दिल में बसा हुआ है।

‘शक्तिमान’ में पॉपुलर कैरेक्टर्स में से एक ‘डॉ जैकाल’ भी था, जिसे लोग देखने के वक्त भले ही नफरत करते हो, लेकिन आज वह एक यादगार किरदार बन चुका है। शो में ‘डॉ जैकाल’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता ललित परिमू अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

टीवी छोड़ बनना चाहते थे ‘धर्मगुरु’?

शक्तिमान के अलावा C.I.D, क्राइम पेट्रोल, हैदर, मुबारकन और एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में नजर आए ललित परिमू ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में बताया कि जब वह 28 साल के थे, तो उन्होंने धर्मगुरु बनने के बारे में सोचा था। अभिनेता ने कहा,

क्यों ‘धर्मगुरु’ नहीं बन पाए अभिनेता?

ललित परिमू ‘धर्मगुरु’ क्यों नहीं बन पाए, इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “एक ऑर्गेनाइजेशन था, जिनके कुछ फॉलोअर्स ही थे, कुछ कमिटी मेंबर्स थे। उन्हें अपना संगठन मजबूत करने के लिए पैसे और एक ब्रांड नेम की जरूरत थी, जो उनका चेहरा बन सके। उन्हें मेरी एक्टर वाली छवि पसंद थी और लोग भी मुझे इसलिए ही पसंद करते थे, क्योंकि मैं एक एक्टर था।”

जब अभिनेता से यह पूछा गया कि वह धर्मगुरु बनने के मार्ग पर क्यों नहीं चले, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “वह चाहते थे कि मैं कुछ समझौते करूं, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था। मैं उससे बाहर निकल आया। मैं कोई भी ऐसा काम नहीं कर सकता, जो सही नहीं है। आपसे झूठ बोलने, मनगढ़ंत बातें बनाने की उम्मीद की जाती थी। मुझे लगा कि यह सब गलत है। मुझे लगा कि मैं उनके सिस्टम में फंस जाऊंगा और फिर उनकी कहीं बातों के अनुसार ही मुझे चलना होगा।”

अब क्या करते हैं शक्तिमान के डॉ जैकाल?

शक्तिमान में डॉ जैकाल का किरदार अदा करने वाले ललित पारिमू अभी अभिनय करते भी हैं और खुद का एक्टिंग स्कूल भी चलाते हैं। हाल ही में दूरदर्शन पर उनका नया शो ‘सेठ पन्नालाल की बारादरी’ प्रसारित हो रह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *