बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: 6वें जन्मदिन से पहले स्कूल वैन ने बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत

4.8kViews
1358 Shares

 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके दासनापुरा में बुधवार को एक बेहद दुखद हादसा सामने आया, जहां स्कूल के बाहर खड़ी एक 5 वर्षीय मासूम तनिषा की स्कूल वैन से कुचलकर मौत हो गई।

सबसे भावुक बात यह है कि मासूम तनिषा का अगले शुक्रवार को ही छठा जन्मदिन था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत पूरा परिवार सदमे में है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, तनिषा अपनी मां के साथ 7 वर्षीय बड़ी बहन कनिका को स्कूल से लेने गई थी। इसी दौरान तनिषा अचानक चलती स्कूल वैन के सामने आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक तनिषा किशोर और मधु की बेटी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही चिक्काबनवारा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेलमंगला सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी की लापरवाही थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *