“एक बिहारी सब पर भारी!” Virat Kohli ने IPL फाइनल के बाद Vaibhav Suryavanshi को दिया खास ‘गुरुमंत्र’

 Virat Kohli Advice Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का सीजन राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में 16 मैचों 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके अलावा उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रिकॉर्ड्स का अंबार लगाने वाले वैभव आईपीएल 2026 फाइनल में इसी वजह से सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे।

Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi को क्या सलाह दी?

दरअसल, आरसीबी के खिताब जीतने के बाद उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात भी की थी। दोनों को एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए और वैभव ने कोहली को प्रणाम किया था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। अब वैभव से किंग कोहली ने क्या बातचीत की थी, उसका वीडियो सामने आया। आरसीबी ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर किया है।

कोहली ने वैभव को दिया खास गुरुमंत्र

वायल वीडियो में सबसे पहले कोहली को वैभव के पास जाते हुए दिखाया गया, जिसमें वह युवा स्टार से हाथ मिलाते हुए और कंधे में हाथ डालते हुए नजर आए। इस दौरान  कोहली कहते हैं- यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है वह अच्छी मेहनत की वजह से। कौन-क्या बोल रहा है, उस पर ध्यान नहीं देना। सिर्फ बैट और तुम। एक बिहारी सब पर भारी, खत्म गेम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *