गोंडा में पकड़ा 12.46 लाख का कोडिन कप सीरप, नोएडा से 132 पेटियों में मंगवाए थे 19790 Syrup

जिला औषधि निरीक्षक व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात महादेवा क्रासिंग के पास एक कुरियर सेंटर पर कोडिन कप सीरप की बड़ी खेप पकड़ी है। इसे नोएडा से मंगाया गया था। खेप 132 पेटियों में 19,790 शीशियां थीं। कप सीरप की कीमत 12.46 लाख रुपये बताई जा रही है। कप सीरप के बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

कप सीरप के खरीद बिक्री को लेकर विवरण मांगा गया है। जिला औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा व नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद सीरप को कुरियर सेंटर मालिक की सुपुर्दगी में रखा गया है। कप सीरप का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।कोडिन सीरप के भगत राज काम्प्लेक्स आर्यनगर स्थित गायत्री फार्मा द्वारा मंगाई गई थी। गायत्री फार्मा के खिलाफ फार्म-15 के तहत कार्रवाई करते हुए सीरप की खरीद और बिक्री का विस्तृत विवरण मांगा है। जब तक विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक फार्मा की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस के बाद से आर्यनगर स्थित गायत्री फार्मा बंद है और इसके मालिक सुधाकर दुबे फरार बताए जा रहे हैं।

बाजार में बिक्री प्रतिबंधित

जब्त की गई कोडिन सीरप नोएडा के सेक्टर 58 स्थित लीलाबको रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड से 12,46,770 रुपये में मंगाई गई थी। शनिवार की रात जब यह खेप गाेंडा गायत्री फार्मा के मालिक सुधाकर दुबे पास पहुंची तो इसे लेने के लिए कोई आगे नहीं आया। कोडिन सीरप की खुली बाजार में बिक्री प्रतिबंधित है। इसे केवल चिकित्क के प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेचा जा सकता है।

जब्त की गई सीरप का नाम एल्टोरेक्स सीडी सीरप लिखा था। इसमें अक्सर लोग कोडिन सीरप का उपयोग इलाज के बजाय युवक नशे के लिए करते हैं। जिला औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि छापेमारी कर कोविड कप सीरप पकड़ा गया है। फार्म 15 के तहत कार्रवाई करके संबंधित गायत्री फार्मा को नोटिस जारी करके खरीद और बिक्री को लेकर विवरण मांगा गया है।

उनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। खरीद-बिक्री से संबंधित कोई संतोषजनक और ठोस जवाब फर्म की ओर से नहीं दिया जाता है, तो विभागीय नियमों के तहत उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी मंगाया गया था सीरप

जिला औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने कहा कि गायत्री फार्मा ने पहले भी कोडिन युक्त कप सीरप मंगाया गया था। खरीद व बिक्री से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई। इस बार सीरप के आते ही उसे पकड़ लिया गया है। बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पूरा विवरण मिलने के बाद ही सीरप के बिक्री की अनुमति को लेकर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *