पश्चिम चंपारण से समस्तीपुर तक नदियों के तेवर तल्ख, कहीं कटाव तो कहीं बाढ़ का खतरा
उत्तर बिहार में नदियों के तेवर तल्ख होने लगे हैं। पश्चिम चंपारण में गंडक नदी तेजी से कटाव कर रही है, जिससे एक दर्जन गांवों पर खतरा मंडराने लगा है।
बरियारपुर के सामने कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि नदी मंगलपुर-गोपालगंज मुख्य सड़क से महज 200 मीटर दूर पहुंच गई है। अब तक करीब चार हजार एकड़ में लगी किसानों की गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है। सड़क कटने की स्थिति में गोपालगंज जाने का रास्ता बाधित हो जाएगा।
तटबंध पर बढ़ा दबाव
बगहा दो प्रखंड के मंगलपुर के पास गंडक नदी का दबाव तटबंध पर भी बढ़ गया है। कटाव तेज होने के बाद सिंचाई विभाग ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीम को मौके पर कैंप कराया गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

