आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा चार से, बिजनौर से होगी शुरुआत; 32 मुद्दों पर उठाएंगे आवाज

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने कहा है कि पार्टी चार जून से राज्य भर में सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालेगी। यात्रा की शुरुआत बिजनौर से होगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की राह पर चलने वाली उनकी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी।

इस यात्रा के माध्यम से बहुजन समाज, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों, युवाओं व महिलाओं को एकजुट किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बाबा साहेब आंबेडकर के अस्थिकलश को किसी और स्थान पर ले जाना चाहती है, लेकिन उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर यह नहीं होने देगी।
शनिवार को प्रेस क्लब में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यात्रा के माध्यम से पेपर लीक को जघन्य अपराध घोषित किए जाने, कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी वर्गों के विद्यार्थियों की शिक्षा मुफ्त, एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण, अति पिछड़ी जातियों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण, पिछड़े वर्ग को लोकसभा व विधानसभा में राजनीतिक आरक्षण, किसानों की समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली की बढ़ी दरों व राज्य में पूर्ण शराब बंदी सहित 32 मुद्दों को लेकर आम नागरिकों को एक मंच पर एकत्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *