सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम गनियारी, तहसील सिंगरौली स्थित मुक्ति धाम के पास अवैध रेत एवं मिट्टी उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त बिना नंबर की एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी सासन में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके से निकाले गए खनिज की मात्रा का आंकलन किया जा रहा है। आंकलन पूर्ण होने के बाद संबंधित वाहन एवं प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

