टीपीनगर पुलिस ने गुरुवार को बागपत रोड स्थित होटल रूम टू में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश कर मौके से तीन लड़कियों और दो ग्राहकों को पकड़ लिया। होटल के दो संचालकों को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया है।
दौराला निवासी प्रिंस और अंकुर ने बागपत रोड पर शनि मंदिर से करीब 300 मीटर दूर नाले की पटरी पर किराए के मकान में रूम टू नाम से 20 दिन पहले होटल शुरू किया था। एक सूचना पर टीपीनगर पुलिस ने होटल में छापामारी की तो संचालक प्रिंस और अंकुर के साथ-साथ तीन लड़कियां और दो ग्राहक भी पकड़ लिए। सभी को पुलिस थाने ले आई। तीनों लड़कियां कई दिनों से होटल में जिस्मफरोशी के लिए आ रही थीं।


