राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बाद आसाराम ने किया सरेंडर, एयरपोर्ट पर समर्थकों की लगी भीड़नोट

1953 Shares

आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद वह गुरुवार को जोधपुर पहुंचा। आसाराम के आने की सूचना पर एयरपोर्ट पर उसके समर्थकों की भीड़ लग गई।

इस दौरान उसने गाड़ी से समर्थकों को आशीर्वाद भी दिया। वह एयरपोर्ट से सीधे पाल गांव स्थित अपने आश्रम पहुंचा। वहां से एम्स गया, जांच करवाने के बाद शाम करीब 5 बजे सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया।

दरअसल, बुधवार को हाई कोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए अंतरिम जमानत रद कर दी थी।

कोर्ट का फैसला आने और तत्काल गिरफ्तारी वारंट जारी होने की जानकारी मिलने के बाद आसाराम सड़क मार्ग से हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना हो गया था।

आसाराम के समर्थकों का दावा है कि सड़क मार्ग से सफर करने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसी वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती हो गया।

इसके बाद वह दोपहर में वायुमार्ग से जोधपुर पहुंचा। बता दें कि वर्ष 2018 में दोषी ठहराए जाने के बाद से आसाराम जेल में बंद था। पिछले दिनों उसे जमानत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *