फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट में बनने वाली फिल्म ‘डॉन-3’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कॉर्पोरेशन डायरेक्टिव’ जारी किया था और जब तक मामला सुलझ न जाए, तब तक ‘धुरंधर 2’ एक्टर पर बैन लगा दिया था।
जब तक यह मामला पूरी तरह से सुलझता नहीं है, तब तक इस फेडरेशन से जुड़े वर्कर्स रणवीर सिंह संग काम नहीं कर पाएंगे। ‘धुरंधर 2’ एक्टर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्पलॉयज की तरफ से लगे बैन पर हाल ही में रणवीर सिंह को लेकर बॉलीवुड सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
उम्मीद है यह मामला जल्द ही सुलझे – मनोज बाजपेयी
द फैमिली मैन एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में ‘गवर्नर’ के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर के खिलाफ जारी लिए गए FWICE के निर्देश पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा,
300 लोग भी उस सेट पर काम कर रहे हैं- संजय गुप्ता
निर्देशक संजय गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर यह क्लियर किया है कि FWICE के इस तरह के निर्णय का असर रणवीर सिंह से कई अधिक वर्कर्स पर होगा। अभिनेता ने कहा, “जब एक ए लिस्टर एक्टर शूट करता है, तो उस सेट पर 300 से ज्यादा वर्कर्स होते हैं। उन्हें ( रणवीर सिंह) को बैन करो..तुम उन्हें नहीं रोक रहे, बल्कि वर्कर्स से उनकी रोजी रोटी छीन रहे हो, इसमें कौन सी समझदारी है?
चंकी पांडे ने भी झेला है बैन का दर्द
रणवीर सिंह के बैन के बीच चंकी पांडे ने भी FWICE के फैसले पर बातचीत करते हुए उस समय को याद किया जब 1987 में फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल के बीच पहलाज निहलानी ने फिल्म ‘आग ही आग’ की शूटिंग ऊटी में की थी। इस बात से फेडरेशन (fwice) इतना नाराज हो गया था कि उन्होंने कुछ समय के लिए न्यू कमर चंकी पांडे समेत कई लोगों को बैन कर दिया था। चंकी पर एक हफ्ते बैन लगा और माफी मांगने के बाद ही उसे हटाया गया।
हालांकि, मूवी में चंकी पांडे के अलावा धर्मेंद्र और शत्रुघ्न जैसे बड़े सितारे भी थे, जिनके पास उस दौर में बड़ी-बड़ी फिल्में थीं, इस वजह से उन्हें बैन नहीं किया गया। चंकी पांडे ने बताया कि इंडस्ट्री बहुत ही नाजुक है और इस बैन का दर्द वह भी झेल चुके हैं।
पूनम ढिल्लों बोलीं-रणवीर को हमारे पास आना चाहिए था
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने FWICE के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “यह बहुत ही अजीब सिचुएशन है, क्योंकि वह हमारे लोगों में से एक हैं। हालांकि, आर्टिस्ट-प्रोड्यूसर और फेडरेशन किसी ने भी हमें इस बारे में सूचित नहीं किया। हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर सकते थे। हमारा एसोसिएशन प्रोड्यूसर और एक्टर्स के बीच इस तरह के मुद्दों को सुलझाने का काम ही करता है।
पूनम ढिल्लो ने कहा, “रणवीर सिंह सिंटा का हिस्सा हैं, वह हमें मामले में शामिल कर सकते थे, ताकि हम इसे और बेहतरीन ढंग से सुलझा सके। मैं चाहूंगी कि हर एक्टर अपने कमिटमेंट को पूरा करने की कोशिश करे, लेकिन अगर किसी तरह की दिक्कत आती है, तो हमें उसे साथ में मिलकर सुलझाना चाहिए। सच तो ये है कि अगर मैं किसी चीज के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानती हूं, तो मैं यह नहीं बता सकती कि वह सही है या फिर गलत।”


