अयोध्या में खड़े ट्रक से टकराकर बस के उड़े परखच्चे, दो यात्रियों की मौत; 16 घायल

 लखनऊ से गोरखपुर जा रही जनरथ बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियाें की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं, जिसमें नौ यात्रियों काे गंभीर चोटें आईं हैं।

सभी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना मंगलवार देररात जगनपुर के पास हुई। थाना रौनाही के उपनिरीक्षक आलोक यादव के अनुसार लखनऊ से चलकर अयोध्या की ओर जा रही रोडवेज बस जगनपुर के पास सड़क के किनारे खड़े खराब बड़े ट्रक में पीछे टकरा गई।

हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हदसा खड़ी ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में होना बताया गया है। इस दुर्घटना में कुशीनगर के अहिराैला निवासी साबिर तथा लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सुरेश की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त घायलों में मानसी, सूर्यांशु कुशवाहा, आसमा, शशिप्रकाश, सतीशचंद्र, देवेंद्र मिश्र, शादाब खान, दीपक, नेहा, विमला देवी, समीर खान, सोनू कुमार, विमल शर्मा, जनार्दन, हरिशंकर व सुरेश हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल कराया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भी इस हादसे को लेकर हाई एलर्ट किया गया।

इमरजेंसी में डॉ. वीरेंद्र वर्मा एवं फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने मिलकर घायलों का उपचार किया। पुलिस के अनुसार मृतकों तथा घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामूली चोट वाले यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *