Tata Tiago facelift CNG में मिलेगा यह खास फीचर, सफर करने में होगी आसानी

भारत में इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में टाटा मोटर्स की ओर से कई कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता इसी हफ्ते अपनी Tata Tiago के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले निर्माता ने इसका नया टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसके सीएनजी वेरिएंट में किस तरह के फीचर्स की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tata Tiago होगी लॉन्‍च

टाटा मोटर्स की ओर से इस हफ्ते 28 मई को अपनी हैचबैक कार टियागो के ICE और EV वर्जन को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इसके लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया गया है।

टीजर में मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर जारी हुए नए टीजर में निर्माता की ओर से कार के इंटीरियर और कई फीचर्स की जानकारी दी है। इसके साथ ही इस कार के सीएनजी को ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर जैसे फीचर को भी दिया जाएगा।

कैसे होंगे फीचर्स

टियागो फेसलिफ्ट में निर्माता की ओर से डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, ग्रे और ब्‍लैक रंग का इंटीरियर, डिजिटल एसी पैनल, रियर एसी वेंट, स्‍टेयरिंग पर कंट्रोल्‍स, स्‍टार्ट/स्‍टॉप बटन, पावर विंडो, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और सीएनजी इंजन का विकल्‍प दिया जा सकता है। जिसे मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प में ऑफर किया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से इस गाड़ी को आधिकारिक तौर पर 28 मई 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जाएगी।

किनसे होगा मुकाबला

टाटा की ओर से टियागो को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Celerio, Maruti Wagon R, Renault Kwid जैसी हैचबैक कारों के साथ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *