भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मारुति की ओर से कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Maruti Victoris को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर कितनी बचत की जा सकती है। इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Victoris पर मिलेगा ऑफर
मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली मिड साइज एसयूवी विक्टोरिस को इस महीने खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। निर्माता की ओर से इस महीने इस गाड़ी पर हजारों रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।
कितनी होगी बचत
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को इस महीने में खरीदने पर अधिकतम 90 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह बचत इस गाड़ी के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर हो सकती है। जिसमें 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही 30 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है।
सीएनजी पर भी होगी बचत
निर्माता की ओर से इस गाड़ी को सीएनजी के साथ भी ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट को खरीदने पर अधिकतम 80 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। इस एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट्स के साथ ही पेट्रोल वेरिएंट्स पर भी 60 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है।
कितना दमदार इंजन
मारुति विक्टोरिस में 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन ऑफर किया जाता है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी तकनीक वाले विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाता है।
कैसे हैं फीचर्स
मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्टिड रियर टेल लाइट्स, शॉर्क फिन एंटीना, 26.03 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडर बॉडी सीएनजी किट, डॉल्बी एटमॉस सिस्टम, जेस्टर कंट्रोल टेलगेट, एंबिएंट लाइट, एलेक्सा ऑटो वॉयस असिस्टेंट, 35 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इंटीरियर में काले, ग्रे और सिल्वर रंग का उपयोग किया गया है।
कितनी है कीमत
मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी को भारतीय बाजार में 10.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।


