पटियाला में हिंसक झड़प, पथराव-लाठीचार्ज के बीच हवाई फायरिंग की सूचना; Video आया सामने

पंजाब में मंगलवार सुबह 8 बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य के आठ नगर निगम, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायत सहित कुल 103 निकायों के 1896 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यहां पढ़िए पंजाब निकाय चुनाव से जुड़ी पल-पल की हर बड़ी अपडेट।

LIVE UPDATES

  • नगर काउंसिल फिल्लौर में कुल 19179 मतदाता है। जिसमें 9710 पुरुष तथा 9468 महिला मतदाता है। इनमें एक मतदाता थर्ड जेंडर है। चुनाव की मतगणना 29 मई को की जाएगी।

    • समराला नगर कौंसिल चुनाव के दौरान दोपहर बाद कृषि विज्ञान केंद्र समराला में बने पोलिंग बूथ पर अचानक हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी से वार्ड नंबर 14 के उम्मीदवार एवं पूर्व नगर कौंसिल प्रधान लाला मंगत राय ने विरोधी पक्षों पर फर्जी वोट डलवाने के आरोप लगाए। आरोपों के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

      • नगर परिषद/नगर पालिका चुनाव मतदान अपडेट (दोपहर 2:00 बजे तक)

        नगर परिषद (MC) मतदान प्रतिशत (%)
        पायल (Payal) 59.32%
        रायकोट (Raikot) 49.11%
        समराला (Samrala) 48.94%
        दोराहा (Doraha) 47.97%
        जगराओं (Jagraon) 44.44%
        खन्ना (Khanna) 40.43%
        कुल योग (Total) 44.09%

        (नोट: इस सूची को सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत से सबसे कम मतदान प्रतिशत के क्रम में व्यवस्थित किया गया है, ताकि इसे पढ़ने में आसानी हो।)

      • वार्ड नंबर 20 के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में बने पोलिंग बूथ के अंदर जाने को लेकर विधायक और वार्ड की निर्दलीय महिला उम्मीदवार के पति मैं समर्थकों के बीच हुई बहसबाजी
      • पटियाला के समाना के वार्ड 19 में पुलिस के साथ झड़प के दौरान छत पर खड़े एक युवक को करंट लग गया है, जिसकी हालत गंभीर है। समाना के सिविल अस्पताल से उसे पटियाला राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है।
      • पंजाब निकाय चुनाव में दोपहर 2:00 तक 45.60% मतदान हुआ।
      • धूरी में भाजपा के प्रत्याशी को संगरूर से वापस छोड़ने के लिए पहुंचे रवनीत बिट्टू को रोक लिया गया।
      • पटियाला के समाना में वोटिंग के दौरान हुई तकरारबाजी बढ़ते हुए पथराव में बदल गई। पुलिस को लोगों की भीड़ खदेड़ने के लिए जहां लाठीचार्ज व पथराव करना पड़ा, वहीं हवाई फायरिंग करने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 19 में हंगामा होने के बाद पुलिस पर पथराव भी हुआ था, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।पटियाला के समाना में पथराव के दौरान छत पर खड़े युवक को करंट लग गया। घायल को अस्पताल लेकर जाते हुए स्थानीय लोग।
        • जालंधर में दोपहर 12 बजे तक आदमपुर नगर कौंसिल में 31.36 प्रतिशत, करतारपुर में 32.71 प्रतिशत, नकोदर में 32.12 प्रतिशत, नूरमहल में 35.58 प्रतिशत, फिल्लौर में 31.51 प्रतिशत, मेहतपुर नगर पंचायत में 36.17 प्रतिशत और लोहियां खास नगर पंचायत में 36.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
        • फिरोजपुर के वार्ड नंबर 8 में पुलिस की और से जिले से बाहरी लोगों के आरोप में 7 लोगों को हिरासत में लिया।
        • मानसा के वार्ड नंबर 18 के मतदान केंद्र में रिवाल्वर लेकर पहुंचे एक नेता के बाउंसर को पुलिस ने मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया।
        • अमृतसर में दोपहर 12 बजे तक नगर काउंसिल रमदास में 52.6 प्रतिशत, जंडियाला गुरु में 31.8 प्रतिशत, मजीठा में 28.28 प्रतिशत और रईया नगर पंचायत में 31.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
        • नगर पंचायत भिखीविंड के वार्ड नंबर 7 में बूथ कैप्चरिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिअद नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ताओं ने बैक डोर से बूथ में घुसने का प्रयास किया। उन्होंने विधायक सरवन सिंह धुन के पीए पर भी आरोप लगाए। शिअद कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद कहासुनी हुई और कई गाड़ियों में सवार आप कार्यकर्ता मौके से चले गए। वहीं विधायक धुन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

          फिरोजपुर के वार्ड नंबर 8 में पुलिस की और से जिले से बाहरी लोगों के आरोप में 7 लोगों को हिरासत में लिया।

          • पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने रायकोट में कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर हुए हमले को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार रीलों में व्यस्त है, जबकि गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। वड़िंग ने कहा कि जब चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी तथा हमले के पीछे शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
          • पंजाब में मतदान ने पकड़ी रफ्तार 12 बजे तक 31.6 प्रतिशत मतदान हुआ।
          • फरीदकोट नगर परिषद चुनाव 2026 में दोपहर 12 बजे तक फरीदकोट में 28.12 प्रतिशत और जैतो में 39.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
          • लुधियाना के नगर काउंसिल दोराहा में 33.13 प्रतिशत, जगराओं में 30.92 प्रतिशत, खन्ना में 30.73 प्रतिशत, पायल में 41.86 प्रतिशत, रायकोट में 35.15 प्रतिशत और समराला में 34.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कुल मतदान प्रतिशत 32.02 रहा।
            मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में आप और शिअद कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस दौरान एक दूसरे पर चलाए लात-घूसे भी चले।
            • मोगा शहर में मंगलवार हो हुए निगम  चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बूथ के बाहर खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
            • अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पंजाब में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में वोटरों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोका गया तथा विपक्षी उम्मीदवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
            • पंजाब निकाय चुनाव में मतदान जारी है। सुबह 10:30 बजे तक कुल 14.5 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
            • गुरदासपुर जिले में सुबह 10 बजे तक कुल 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम बटाला में 14.01%, नगर काउंसिल फतेहगढ़ चूड़ियां में 14.54%, धारीवाल में 17.24% और श्री हरगोबिंदपुर में सबसे ज्यादा 22.37% वोटिंग हुई।
            मोगा में स्थिति को काबू करने का प्रयास करते हुए पुलिस।
            • अमृतसर जिले में सुबह 10 बजे तक नगर काउंसिल रमदास में 29%, जंडियाला गुरु में 15% और मजीठा में 14.1% मतदान दर्ज किया गया।
            • लुधियाना जिले में सुबह 10 बजे तक कुल 15.07 प्रतिशत मतदान हुआ। दोराहा में 16.21%, जगराओं में 11.09%, खन्ना में 14%, पायल में 19.15%, रायकोट में 17.42% और समराला में 16.40% मतदान दर्ज किया गया।
            • पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पत्नी अमृता वड़िंग के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर मुक्तसर के वार्ड नंबर पांच में वोट डालने पहुंचे। महंगाई के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि आम आदमी के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *