अग्निवीर भर्ती 2025-26 परिणाम घोषित: चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी के सफल उम्मीदवार 27-28 मई को करें रिपोर्ट

1885 Shares

भारतीय सेना से जुड़कर देश की सेवा करने का ख्वाब देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेड मैन 10′ और ट्रेड मैन 8 भर्ती 2025-26 के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया।

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर रैली जो जनवरी-फ़रवरी 2026 में भिवानी के भीम स्टेडियम में हुई थी, जिसमें चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलों के उम्मीदवार भाग लिए उसका परिणाम घोषित कर दिया गया है।

उम्मीदवार अपना परिणाम www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि सभी सफल उम्मीदवार जो महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के है वो 27 मई 2026 व भिवानी और रेवारी के उम्मीदवार 28 मई को सुबह 5.30 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करें। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *