। पोको जल्द ही अपनी नई Poco F9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आखिरकार इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस लाइनअप में दो मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने इनके नाम भी कन्फर्म कर दिए हैं। ये हैंडसेट सितंबर की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे।
Poco F9 सीरीज की लॉन्च डेट
Poco F9 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 1 सितंबर को रात 8 बजे GMT (1:30 AM IST) पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने घोषणा की है कि इस लाइनअप में Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra मॉडल शामिल होंगे। कंपनी पिछले जेनरेशन की तरह ही स्टैंडर्ड F9 को लॉन्च नहीं करेगी। फोन की टीजर इमेज भी सामने आ गई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

