Gen-Z का नया इंटरनेट क्रेज है ‘Clock It’ क्लैप! क्या आप जानते हैं वायरल हो रहे इस इशारे का मतलब?

 अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने रील्स और मीम पेजेस पर युवाओं को एक खास अंदाज में हाथों का मूवमेंट करते हुए जरूर देखा होगा। इसमें वे अपनी पहली उंगली और अंगूठे से क्लैप करने जैसा जेस्चर कर रहे हैं।

जेन-जी इंटरनेट कल्चर में तेजी से वायरल हो रहे इस जेस्चर और फ्रेज को Clock It के नाम से जाना जाता है। आजकल कमेंट्स, रिएक्शन्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में इसका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन क्या आपको इसका मतलब पता है और यह फ्रेज आया कहां से? आइए जानें इस बारे में।

क्या है Clock It clap और यह कैसे किया जाता है?

Clock It clap सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसा ट्रेंड है, जिसमें लोग एक खास अंदाज में अपनी उंगलियों से स्नैप करते हैं या ताली जैसा मोशन करते हैं। इसका इस्तेमाल किसी बात को पहचानने, अपनी मंजूरी देने या मजाकिया अंदाज में किसी चीज को स्वीकार करने के लिए किया जाता है।

जब जेन-जी के लोग किसी को कुछ बहुत असरदार, मजेदार या ध्यान खींचने वाला करते हुए देखते हैं, तो वे स्टाइल से Clock It क्लैप करते हैं। इसका सीधा सा मतलब होता है कि मैंने देख लिया या मैं तुम्हारी बात समझ गया।

यह शब्द आया कहां से?

भले ही यह ट्रेंड आज के युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ है, लेकिन Clock It शब्द का इतिहास काफी पुराना है। इस शब्द की शुरुआत 20वीं सदी के मध्य या अंत में न्यूयॉर्क शहर के बॉलरूम सीन से हुई थी।

बॉलरूम कल्चर या ड्रैग बॉल कल्चर दरअसल एक अंडरग्राउंड क्वीर सबकल्चर था, जिसे ब्लैक ट्रांस और क्वीर समुदाय के लोगों ने शुरू किया था। यह एक ऐसा मंच था जो लोगों को क्रिएटिव फ्रीडम, परफॉर्मेंस और बिना किसी डर के खुद को एक्सप्रेस करने का मौका देता था। इस आर्ट फॉर्म में परफॉर्मेंस और बारीकियों पर नजर रखना बहुत मायने रखता था। उस दौर में क्लॉक करने का मतलब होता था किसी व्यक्ति की ऐसी बात या कमी को पकड़ लेना, जिसे वह छिपाने की कोशिश कर रहा हो।

आज के समय में इसका क्या मतलब है?

आज के इंटरनेट कल्चर में Clock It का मतलब किसी चीज को तुरंत और साफ तौर पर भांप लेना है। जैसे किसी छिपी हुई बात या सच को सामने लाना, किसी की चालाकी या रेड फ्लैग्स को पकड़ना या फिर किसी ऐसी चीज पर रिएक्ट करना जिसे कोई छिपाने की कोशिश कर रहा था।

यह जेस्चर जेन-जी के बीच इसलिए इतना पॉपुलर हो गया, क्योंकि यह उनके बातचीत के तरीके और ह्यूमर से पूरी तरह मेल खाता है। आज की पीढ़ी को तेज रिएक्शन देना, जेस्चर्स के जरिए अपनी बात कहना और मीम के अंदाज में अपनी बात कहना पसंद है, और Clock It क्लैप इसी का एक जरिया बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *