SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र में 10 अधिकारियों का तबादला, उत्पादन बढ़ाने पर जोर

सेल प्रबंधन ने बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत कुल 10 अधिकारियों का अंतरविभागीय तबादला कर दिया है। तबादले की सूची में महाप्रबंधक से लेकर वरीय प्रबंधक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन्हें तत्काल अपने वर्तमान विभाग से विरमित होकर नए विभाग में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है।

प्रबंधन ने यह फैसला कंपनी के उत्पादन की गति बढ़ाने के साथ विभागीय कार्यप्रणाली को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए लिया है। स्थानांतरित अधिकारियों में पांच महाप्रबंधक, एक उपमहाप्रबंधक, तीन सहायक महाप्रबंधक तथा एक वरीय प्रबंधक शामिल हैं।

इनमें महाप्रबंधक रंजन दत्ता को ठेका प्रकोष्ठ (संकार्य) विभाग से ब्लास्ट फर्नेस विभाग, महाप्रबंधक कमलेश कुमार दूबे को एचआरसीएफ विभाग से ठेका प्रकोष्ठ (संकार्य) विभाग, महाप्रबंधक पहलाद प्रसाद सिंह को शॉप एंड फाउंड्री विभाग से सीएमएम विभाग में भेजा गया है।

महाप्रबंधक अशोक राय को ब्लास्ट फर्नेस विभाग से एसएमएस-1 विभाग, उपमहाप्रबंधक प्रमोद शंकर सिंह को सीएमएम विभाग से सीईडी विभाग, सहायक महाप्रबंधक मनीषा रश्मि लिंडा को पीपीसी विभाग से हॉट स्ट्रिप मिल की जिम्मेवारी दी गई है।

सहायक महाप्रबंधक रौनकी श्रीहर्षा को पीपीसी विभाग से आरएंडसी लैब विभाग, सहायक महाप्रबंधक आनंद राज को अधिशासी निदेशक (संचार्य) सचिवालय से पीपीसी विभाग तथा वरीय प्रबंधक अमन रंजन को एसएमएस-1 विभाग से प्लांट कंट्रोल विभाग में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *