बिजली किल्लत की मार झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उनकी अधिकारियों के फोन नहीं उठाने की शिकायत नहीं रहेगी। डीएम के आदेश पर पावर काॅरपोरेशन ने कंट्रोल रूम तैयार किया है। जहां पर उपभोक्ताओं की शिकायत दिनरात सुनी जाएंगी।
भीषण बिजली संकट के बीच उपभोक्ताओं की बड़ी शिकायत समुचित जानकारी का नहीं हो पाना था। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक फोन नहीं उठाते थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की थी।
डीएम की सख्ती के बाद पावर काॅरपोरेशन ने कंट्रोल रूम बनाकर नंबर लोगों के लिए जारी कर दिया है। उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर – 91933-19903 और 0122-4051508 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही पहले से संचालित प्रदेश स्तरीय नंबर – 1912 यथावत काम करता रहेगा।


