आजमगढ़ में जेन अल्फा के प्रदर्शन का दिखा असर, 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई

6.9kViews
1327 Shares

जेन अल्फा पीढ़ी के छात्र-छात्राओं की आवाज आखिरकार असरदार साबित हुई। स्मिथ इंटर कालेज अजमतगढ़ में केमिस्ट्री शिक्षक की मांग को लेकर बुधवार को सड़क पर उतरे छात्रों के प्रदर्शन के 48 घंटे के भीतर ही प्रबंध तंत्र ने निजी संसाधनों से वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था कर दी। इसके साथ ही केमिस्ट्री की पढ़ाई शुरू हो गई।

स्थायी शिक्षक की नियुक्ति के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) को अधियाचन भेजा गया है। बुधवार को विद्यालय खुलते ही छात्र-छात्राएं केमिस्ट्री शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए थे। विद्यालय का गेट बंद कर प्रबंध तंत्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने शिक्षक की नियुक्ति की मांग की थी। मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए डीआइओएस को तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *