‘CM में कमजोर प्रशासनिक समझ’; तेजस्‍वी का सम्राट चौधरी पर सीधा वार, रोशन यादव मामले में NHRC को ल‍िखा पत्र

7.2kViews
1012 Shares

मधुबनी में 10 अगस्त को मंडल कारागार में 19 वर्षीय रोशन यादव की मृत्यु हो गई थी। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव उसे निर्मम हत्या बता रहे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आग्रह किया है। यह पत्र उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से लिखा है।

अफसरशाही अराजक और अनियंत्र‍ित: तेजस्‍वी

तेजस्वी ने कहा कि जेल प्रशासन बता रहा कि रोशन ने फंदे से लटककर जान दी। रोशन के स्वजन बता रहे कि शरीर पर चोट के कई निशान थे और गिरफ्तारी का कारण बताते हुए लिखित सूचना भी नहीं दी गई।

27 मई को गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले को हम हर मंच पर उठाकर न्याय सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बिहार में गवर्नेंस की अनुपस्थिति के कारण अफसरशाही के अराजक व अनियंत्रित होने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उन्होंने मनोनीत और कमजोर प्रशासनिक समझ वाला बताया है। मसीहाई अंदाज में कहा है कि निर्दोष नागरिकों की वे (तेजस्वी) बलि हरगिज नहीं लेने देंगे।

राघोपुर में गंगा के तटवर्ती गांवों का किया निरीक्षण

जलस्तर में वृद्धि के बाद गंगा कटाव करने लगी है। तेजस्वी ने अपने विधानसभा क्षेत्र (राघोपुर) के कटावग्रस्त स्थलों का निरीक्षण कर तटवर्ती गांवों पर मंडरा रहे खतरे का आकलन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *