हिमाचल सरकार ने तहसील कल्याण अधिकारियों के 10 पद किए खत्म, अब नए सहायक अधिकारी होंगे भर्ती

3.1kViews
1122 Shares

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तहसील स्तर पर कल्याण सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहायक तहसील कल्याण अधिकारी के 10 नए पद सृजित किए हैं। सरकार के इस फैसले के साथ ही तहसील कल्याण अधिकारी के 10 पद समाप्त कर दिए हैं। परिणामस्वरूप इस संवर्ग की स्वीकृत संख्या 92 से घटकर 82 पद रह जाएगी।

पुनर्गठन किया गया
यानी विभाग में 10 पदों का पुनर्गठन करते हुए तहसील कल्याण अधिकारी के स्थान पर सहायक तहसील कल्याण अधिकारी के पद बढ़ाए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

नियमित आधार पर भरे जाएंगे

ये सभी पद लेवल-11 के वेतन मैट्रिक्स 10300-34800 लमा 3800 ग्रेड पे में नियमित आधार पर होंगे। इन पदों पर भर्ती सीधी भर्ती के माध्यम से मौजूदा नीति के अनुसार की जाएगी।

कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे

नए सहायक अधिकारी अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम वर्गों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *