उत्तराखंड के देवीधुरा में शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध मेला, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बगवाल

9.2kViews
1049 Shares

 चम्पावत जिले के प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक बगवाल मेले का शुभारंभ रविवार को हो गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मेले का उद्घाटन किया।

मेला समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला 23 अगस्त से चार सितंबर तक चलेगा, जबकि इसका मुख्य आकर्षण बगवाल 28 अगस्त को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खोलीखाड़ी मैदान में आयोजित होगी।

28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बगवाल
मां बाराही धाम उत्तराखंड के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल है। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध इस मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।

मेले का मुख्य आकर्षण बगवाल 28 अगस्त को खोलीखाड़ी मैदान में होगी। इसमें चार खामों के बगवाली  पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर पत्थरों से युद्ध की अनूठी परंपरा का निर्वहन करते हैं। मान्यता है कि यह आयोजन मां बाराही को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *