हिमाचल पंचायत चुनाव: सोलन और सिरमौर के बाद अब जोगेंद्रनगर में मत पत्र गायब, हटाए गए एआरओ सहित 9 कर्मचारी

1961 Shares

पंचायतीराज चुनावी से तीन दिन पहले उपमंडल की चौंतड़ा ब्लॉक से मत पत्र गायब हो गए l ब्लॉक की पंचातय गलू के वार्ड नंबर तीन के यह 30 मत पत्र थे। मामला सामने आते ही एसडीएम जोगेंद्रनगर ने एआरओ सहित डयूटी पर तैनात नौ कर्मचारियों को हटा दिया है और मामले की रिपोर्ट उपायुक्त मंडी को भेज दी है।

गलू के मत पत्रों का काम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में चल रहा था। यहां से यह 30 मत पत्र गायब हुए। मत पत्रों के गायब होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और इनकी तलाश आरंभ कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही मत पत्र गायब थे। खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने मामले की सूचना एसडीएम जोगेंद्रनगर को दी।

सूचना मिलते ही शनिवार को सुबह ही एसडीएम जोगेंद्रनगर चौंतड़ा ब्लॉक पहुंचे और एआरओ सहित सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई। साथ ही मत पत्रों की जांच भी हुई, जिसमें मत पत्र गायब मिले। कर्मचारियों को चुनावी डयूटी से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं सवाल यह उठ रहा है कि एक ही वार्ड के 30 मत पत्र एकदम कहां गायब हो गए।

एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त मंडी को भेज दी है। मामला राज्य चुनाव आयोग के ध्यान में भी लाया गया है। प्रशासन अब इस मामले में पुलिस में भी एफआइआर दर्ज करवाएगा। बता दें कि इससे पहले भी सोलन में दो और सिरमौर में 50 मत पत्र गायब होने पर मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया था।

एसडीएम जोगेंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि चुनावी डयूटी पर लगे एआरओ सहित नौ कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इसमें महिला भी शामिल हैं। मामले की रिपोर्ट उपायुक्त मंडी को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *