आजमगढ़ के लिए निकली अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्रा लापता, दिल्ली में मिली लोकेशन

3.4kViews
1231 Shares

 एएमयू से आजमगढ़ के लिए चली छात्रा लापता हो गई। देर शाम उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएमयू के आइजी हाल में रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे घर जाने के लिए आजमगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इसकी जानकारी उसने यूनिवर्सिटी के अलावा स्वजन को भी दी। प्राक्टर प्रो. नवेद खा ने बताया कि छात्रा से बातचीत के दौरान स्वजन को कुछ संदेह हुआ था।

इसके बाद वह अलीगढ़ आ गए। दोपहर में उन्होंने प्राक्टर कार्यालय को सूचित किया। इसके बाद पुलिस की मदद ली। स्वजन की ओर से सिविल लाइन थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की लोकेशन ओखला, दिल्ली में मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *