बल्लेबाज ने लगाया खतरनाक शॉट, अंपायर के मुंह पर लगी गेंद; टूट गया जबड़ा! – Video
क्रिकेट में अंपायर का रोल बहुत अहम होता है। अंपायर ही मैच को चलाता है। उसके ही फैसलों पर हार और जीत टिकी होती है और अंपायर ही इस खेल में सबसे ज्यादा रिस्क में होता है। रिस्क होता है चोट लगने का। दिल्ली प्रीमियर लीग में जो हुआ उससे बात इस को समझा जा सकता है जहां एक बल्लेबाज का शॉट सीधे अंपायर के चेहरे पर जा लगा।
अंपायर खड़ा होता है सीधे बल्लेबाज के सामने और जब भी बल्लेबाज सामने शॉट खेलता है तो चोट लगने का रिस्क होता है जैसा ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला।
अंपायर हुआ चोटिल
इस मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी के दौरान अंपायर धर्मेश भारद्वाज को चोट लग गई। मामला पारी के 18वें ओवर का है। बल्लेबाज लक्ष्य थारेजा ने आशीष मीना की गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला। ये शॉट सीधा अंपायर धर्मेश के पास गया। पहले गेंद उनके हाथ में लगी और फिर उनके जबड़े पर जाकर लगी। शॉट काफी तेज था और इसलिए चोट भी काफी लगी होगी। अंपायर ने तुरंत फिजियो को बुलाया।
अंपायर की स्थिति देख बल्लेबाज को भी दुख हुआ और अफसोस में उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया। अंपायर दर्द से तड़पते दिखे। इससे पहले भी उन्हें कंधे पर गेंद लग चुकी थी।
ऐसा रहा मैच
इस मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 36 रनों से जीत हासिल की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली की टीम ने सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन फिर लगातार विकेट खोती रही और मैच हार गई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

