Vivo ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Vivo T5 Lite 44W 5G के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस की आज यानी 22 जुलाई से पहली सेल शुरू हो गई है। ये स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और AI फीचर्स के साथ 5G सपोर्ट चाहते हैं।
कंपनी ने फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 44W FlashCharge सपोर्ट, MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और Android 16 बेस्ड OriginOS 6 भी ऑफर किया है। ऐसे में अगर आप भी आज इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर्स जान लें…
Vivo T5 Lite 44W 5G की कीमत और ऑफर्स
कीमत की बात करें तो Vivo T5 Lite 44W 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको डिवाइस का 4GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। फोन के 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन की सेल आज से Flipkart, vivo India e-Store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
डिवाइस को आप Twilight Shadow और Wave Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कंपनी फोन को HDFC Bank, SBI Bank और Axis Bank कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा फोन पर 3 महीने तक की No-Cost EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद फोन की शुरुआती कीमत 18,499 रुपये हो जाती है।
Vivo T5 Lite 44W 5G की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जा सकती है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर भी मिल रहा है।
Vivo T5 Lite 44W 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए Vivo T5 Lite 44W 5G में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो AI UHD और AI Color एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स ऑफर करता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है, जिसमें Night Mode और Portrait Mode का सपोर्ट भी मिल रहा है।
इसके अलावा फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जिसके साथ 44W FlashCharge का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में Military-Grade Durability, Triple Anti-Drop SGS Certification, SGS Five-Star Drop रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP65 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस भी मिल रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

