भुवन चंद्र खंडूड़ी: उत्तराखंड में राजकीय शोक, अंत्येष्टि आज; सीएम धामी ने अर्थी को दिया कंधा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज बुधवार को उनकी अंत्येष्टि के दिन सभी सरकारी विभाग बंद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अर्थी को कंधा दिया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वसंत विहार, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दी श्रद्धांजलि

बुधवार को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून में उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी की धर्मपत्नी अरुण खंडूड़ी, बेटी विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूडी, बेटा मनीष खंडूडी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दो बार रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी(सेनि) का सोमवार सुबह 11.15 बजे मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 2007 और 2011 में वह दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। गढ़वाल से सांसद रहे। वर्तमान में उनकी बेटी रितू खंडूड़ी उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *