भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल स्कोडा की ओर से सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही नई एसयूवी के तौर पर Skoda Kushaq Facelift को पेश किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। हम आपको इस खबर (In Pics) में बता रहे हैं।
अपडेट हुई Skoda Kushaq
डिजाइन में किया बदलाव
पीछे से भी बदली एसयूवी
कैसे हैं फीचर्स
एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी, टीसीएस, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, एमएसआर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन से 110 किलोवाट की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
स्कोडा की ओर से कुशाक को 10.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये है।


