लूट की झूठी कहानी गढ़ना किसान को पड़ा भारी, पुलिस करेगी कार्रवाई

जिला सहकारी बैंक हसनपुर से 2.90 लाख रुपये निकाल कर बाग में रखकर बाइक से गांव जाते समय रास्ते में बाइक सवार दो लोगों द्वारा बैग लूटकर ले जाने की झूठी सूचना देना किसान को महंगा पड़ गया है। पुलिस अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर नहरी निवासी वीरेंद्र सिंह ने सोमवार दोपहर हसनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि वह जिला सहकारी बैंक से 2.90 लाख रुपये निकाल कर बाग में रखकर बाइक से अपने घर जा रहे थे।

हसनपुर अमरोहा मार्ग पर किसान इंटर कालेज ताहरपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक कर नकदी से भरा बैग लूट लिया है। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस हरकत में आ गई।

हसनपुर पुलिस के साथ ही एसओजी तथा मोबाइल सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए जांच पड़ताल की। जिसमें किसान का लूट आरोप झूठा पाया गया।

उन्होंने अपना 2.80 लाख का ऋण जमा करने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने में किसान वीरेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *