वार्ड नंबर छह से भाजपा की पार्षद उषा देवी शंखवार ने मंगलवार दोपहर 12.30 बजे क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नगर निगम के गेट पर मुंडन कराया। उनका कहना है कि नगर निगम द्वारा उनके क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया जा रहा है। पानी की समस्या के निदान के लिए तीन वर्षों से टंकी बनाने की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
गेट पर एक घंंटे तक धरना भी दिया
मुंडन से पहले उन्होंने जलकल विभाग के गेट पर एक घंटे तक धरना भी दिया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र की महिलाएं भी थीं। इस घटना से नगर निगम में खलबली मच गई। नगर आयुक्त प्रशांत नागर धरनास्थल पर पहुंचे और पार्षद से बात की। इसके बाद उन्होंने पार्षद को सरकारी वाहन से घर भेजा।
निर्माण विभाग और जलकल अधिकारियों को वार्ड में भेेेजा
निर्माण विभाग और जलकल के अधिकारियों को भी उनके वार्ड में भेजा है। उल्लेखनीय है कि पार्षद ऊषा देवी शंखवार इससे पहले भी विकास कार्यों की अनेदखी का आरोप लगाकर इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर चुकी हैं। लगभग छह माह पूर्व उन्होंने नगर निगम कार्यालय और आमजन से कटोरा लेकर भीख मांगी थी।


