कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद मर्चेंट नेवी जवान ने फंदा लगाकर दे दी जान, घर आया था छुट्टी पर

 पनकी में पांच माह पूर्व छुट्टी पर आए मर्चेंट नेवी जवान ने पत्नी से विवाद के बाद सोमवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर स्वजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पनकी थाने से पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। स्वजन ने बताया कि नेवी जवान पांच माह पूर्व छुट्टी पर आया था और उसे 10 दिन बाद ड्यूटी पर वापस लौटना था।

पनकी रतनपुर कालाेनी निवासी रामनरेश का 32 वर्षीय बड़ा बेटा विकास कुमार नेवी में है और वर्तमान में ब्राजील में तैनात था। तीन साल पहले सरसौल के लाऊखेड़ा निवासी धीर सिंह की बेटी कीर्ति से उसकी शादी हुई थी। परिवार में मां और छोटा भाई आशीष है। स्वजन ने बताया कि पांच माह पूर्व विकास छुट्टी पर घर आया था और उसे 10 दिन बाद ड्यूटी पर लौटना था।

सोमवार शाम पत्नी कीर्ति से विवाद के बाद विकास ऊपर के कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब न मिलने पर उसने स्वजन को जानकारी दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो विकास का शव फंदे पर लटकता मिला।

पनकी थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर चकेरी के केडीए दहेली सुजानपुर कालोनी में रहने वाले रामचंद्र गुप्ता की 22 वर्षीय बड़ी बेटी प्राची ने मंगलवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राची दो बहनों में बड़ी थी।

स्वजन ने बताया कि प्राची बीएससी फाइनल इयर की छात्रा थी। तड़के घर में किचन से आवाज आने पर स्वजन से सोचा कि वह काम कर रही होग। इसके बाद उसने ऊपर कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *