आदिल गीली मैट को साफ करने के लिए 15वीं मंजिल पर बने साफ्ट के पास गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह साफ्ट में नीचे गिर गए। तेज आवाज आने पर सोसाइटी के गार्ड मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आदिल को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।