भारतीय मूल के निर्मल नार्वेकर ने हार्वर्ड मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ पद से दिया इस्तीफा, जून से होगा प्रभावी

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के 57 अरब डॉलर (करीब 4.8 लाख करोड़ रुपये) के एंडोमेंट फंड की मैनेजमेंट करने वाली कंपनी हार्वर्ड मैनेजमेंट कंपनी (HMC) के CEO निर्मल नार्वेकर ने इस्तीफा दे दिया है। वे भारतीय मूल के अमेरिकी हैं और 2020 से इस पद पर थे।

निर्मल नार्वेकर ने पिछले पांच सालों में हार्वर्ड के फंड को मजबूत रिटर्न दिलाया था। उनकी अगुवाई में फंड ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे वे हार्वर्ड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख मैनेजरों में शामिल हो गए थे।

नई पीढ़ी के लीडरशिप को मिले मौका: निर्मल

अपने इस्तीफे में नार्वेकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी के लीडरशिप को मौका मिले। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और बोर्ड ऑफ मैनेजर्स का आभार जताया। उनका इस्तीफा जून 2026 के अंत में प्रभावी होगा।

निर्मल नार्वेकर की जगह अंतरिम CEO के रूप में मैथ्यू डब्ल्यू. एडमंड्स को नियुक्त किया गया है। यह खबर हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में भारतीय मूल के पेशेवरों की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *