बहराइच में लापता बच्ची का शव खेत में मिला, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

2.0kViews
1006 Shares

24 घंटे से लापता आठ वर्षीय बालिका का शव शनिवार को मक्के के खेत में मिला। बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। ग्रामीणों ने अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खैरीघाट इलाके के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका शनिवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिवारजनों ने बच्ची के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। रविवार सुबह गांव के बाहर बच्ची का शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था तथा शरीर पर कपड़े नहीं थे। यह स्थिति देखकर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *