Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन ‘राजा शिवाजी’ की जयकार, Historical Drama ने खूब बटोरे नोट

5.0kViews
1769 Shares

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं। इस हिस्टोरिकल ड्रामा को ऑडियंक का खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

शुरुआत में जब राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो कई लोगों का इसके सफल होने पर डाउट था। वो ये सोच नहीं पा रहे थे कि रितेश देशमुख एक वॉरियर के तौर पर कैसे लगेंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज ने सारे भ्रम खत्म कर दिए।

कितना रहा 15वें दिन का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली राजा शिवाजी को वर्ल्ड ऑफ माउथ से भी दर्शक मिले। दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ और तीसरे दिन 12.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह राजा शिवाजी ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 24.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 15वें दिन ये आंकड़ा 1.45 करोड़ रुपये रहा। इस तरह राजा शिवाजी के कुल घरेलू कलेक्शन 78.46 करोड़ रुपये हो गया है।

जेनेलिया हैं फिल्म की निर्माता

वहीं वर्ल्डवाइड भी राजा शिवाजी का कलेक्शन कमाल रहा। फिल्म ने अभी तक 93 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है। राजा शिवाजी को रितेश ने लिखा और डायरेक्ट किया है। मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियो के तहत जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। इसमें रितेश और जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते हैं। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *