जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर चलती ब्रेजा कार बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

9.1kViews
1367 Shares

झांसी-कानपुर हाईवे पर दोपहर 11 बजे के समय एट टोल प्लाजा के पास चलती ब्रेजा कार में आग लग गई। कार के इंजन से आग की लपटें व धुआं उठता देख चालक ने उसे किनारे खड़ा किया और उसमें सवार पांच लोगों को बाहर निकालकर जान बचाई।

मौके पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मियों ने पुलिस की मदद से आग बुझाई। कार चालक उरई से झांसी किसी काम से जा रहे थे।
डीवी कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नमोनारायण ब्रेजा कार से प्रभात दुबे, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अमित कुमार व तीन वर्षीय नव्या नारायण के साथ उरई से झांसी जा रहे थे।

दोपहर के समय कार झांसी कानपुर हाईवे पर जैसे ही एट टोल प्लाजा के पास पहुंची और उसकी बोनट से आग के साथ धुआं उठने लगा। इस पर चालक डॉ. नमोनारायण ने तुरंत कार के किनारे खड़ा किया और सभी को बाहर निकालकर जान बचाई।

कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई और तेज लपटों से घिस गई। सूचना के बाद एनएचएआई के कर्मचारी टैंकर में पानी लेकर पहुंचे और पुलिस कर्मियों की मदद से आग बुझाई। जब तक कार हाईवे पर जलती रही पुलिस ने एक साइट से दोनों तरफ के वाहन निकलवाए जिससे कि कोई घटना न हो सके।

जब तक फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह का कहना है गाड़ी में आग किन कारणों से लगी है उसकी जानकारी की जा रही है। हालांकि चालक ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *