UPRTOU June Session Exam 2026 : प्रदेश के 156 केंद्रों पर मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, 3 जून तक चलेंगी

UPRTOU June Session Exam 2026 उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र जून-2026 की परीक्षाएं प्रदेश के 156 केंद्रों पर आज गुरुवार यानी 14 मई से प्रारंभ हो गई हैं। इन परीक्षा केंद्रों में चार जिला एवं केंद्रीय कारागार भी शामिल हैं। परीक्षा में लगभग 65 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षाएं तीन जून तक होंगी।

तीन पालियों में परीक्षाएं, सबसे अधिक केंद्र प्रयागराज में

UPRTOU June Session Exam 2026 परीक्षाएं तीन पालियों में होगी। सुबह सात से 10 की पाली में परीक्षा हो गई है। 11 से दो की पाली में परीक्षा चल रही है तथा तीन से छह बजे तक आयोजित की जाएंगी। सबसे अधिक 26 परीक्षा केंद्र प्रयागराज क्षेत्र में बनाए गए हैं।

अन्य जिलों में कितने केंद्र बनाए गए?

इसके अतिरिक्त गोरखपुर रीजन में 21, वाराणसी रीजन में 24, अयोध्या रीजन में 18, लखनऊ रीजन में 11, बलिया रीजन में 14, कानपुर रीजन में आठ, आगरा और झांसी क्षेत्र में नौ-नौ मेरठ क्षेत्र में पांच, गाजियाबाद रीजन में चार तथा बरेली क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

चार जिला जेलों में भी परीक्षा केंद्र

चार जिला एवं केंद्रीय कारागारों गोरखपुर, बरेली, बस्ती और फतेहगढ़, फर्रुखाबाद केंद्रीय कारागार में जेल बंदियों को परीक्षा दिलाई जाएगी। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने मंगलवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आनलाइन निगरानी भी की गई। पूरे प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उड़ाका दल एवं पर्यवेक्षक दल का गठन किया गया है।

क्षेत्रीय केंद्र वार सहायता पटल स्थापित

UPRTOU June Session Exam 2026 उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थियों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में क्षेत्रीय केंद्र वार सहायता पटल स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *