Bilaspur-Champa Non-Interlocking जून के दूसरे सप्ताह में देशभर के अलग-अलग रूटों की एक दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-चंपा के बीच नान इंटरलाकिंग और तीसरी व चौथी रेल लाइन के आटोसिग्नलिंग के कारण अलग-अलग तिथियों में ट्रेनें रद रहेंगी।
मालदा टाउन-सूरत, जसीडीह-वास्को द गामा, दरभंगा-चर्लपल्ली, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद रहेंगी। ये ट्रेनें धनबाद और रांची होकर पास करती हैं।
गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनें रद होने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इनमें ज्यादातर वैसी ट्रेनें हैं, जिनमें दो माह पहले ओपनिंग डेट पर ही सीटें फुल हो जाती हैं। टिकट बुक करा चुके यात्रियों को विकल्प ढूंढ़ना होगा।
इन तिथियों में रद रहेंगी ट्रेनें
– 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 12 जून
– 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 15 जून
– 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 13 जून
– 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस 15 जून
– 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 11 जून
– 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 14 जून
– 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस नौ व 13 जून
– 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 12 व 16 जून
– 22358 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 10 जून
– 22357 लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस 12 जून
– 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस 12 से 16 जून
– 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस 10 से 14 जून


