DC ने क्यों नहीं फेंका एक भी स्पिन ओवर? कप्तान Axar Patel ने किया खुलासा; मैच का टर्निंग प्वाइंट भी बताया

 दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ तीन विकेट से मिली जीत के बाद खुशी जाहिर की। 211 रन का पीछा करते हुए DC की हालत एक समय 74/4 थी, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल की 33 गेंदों में 56 रन और डेविड मिलर की 51 रन की पारी से टीम संभल गई।

आखिरी में विकेट गिरने के बावजूद आशुतोष शर्मा ने 24 रन की अहम पारी खेली, जबकि माधव तिवारी 8 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद पारी खेली और आकिब नबी ने सिर्फ 2 गेंदों में 10 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई। इस तरह डीसी ने 19 ओवर में 216/7 बनाकर मैच जीत लिया और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

Axar Patel ने बताया क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट?

दरअसल, मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 210/5 का स्कोर बनाया था। प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए और और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई थी।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाकर टीम की पारी को संभाला था, जबकि सूर्यांश शेडगे ने 21 रन की पारी खेली।  गेंदबाजी में दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 1 विकेट और माधव ने दो विकेट लिए। वहीं, पंजाब किंग्स की हार की मुख्य वजह मैच में कैच ड्रॉप करना, खराब गेंदबाजी और फील्डिंग की गलतियां रही।

वहीं, मैच में मिली जीत के बाद DC के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel Statement) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऑलराउंड प्रदर्शन पर खुशी जताई और उम्मीद की कि टीम बाकी मैचों में भी इसी लय को जारी रखेगी।

उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ की, जो पहले कुछ ओवरों में 60 रन देने के बाद भी वापसी करने में कामयाब रहे और पंजाब किंग्स को पावरप्ले में 72 रन पर रोक दिया।

अक्षर ने इसे मैच का बड़ा टर्निंग प्वाइंट बताया। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में अक्षर ने कहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *