हरियाणा के सिरसा में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 6900 से अधिक नशीले कैप्सूल सहित युवती गिरफ्तार

3.5kViews
1692 Shares

हरियाणा के सिरसा जिले के एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गांव भुर्टवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवती को नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भुर्टवाला में दो सगे बहन-भाई अपने घर पर अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री करते हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल एवं ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया और गांव भुर्टवाला स्थित संदिग्ध घर पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपित युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने पूजा रानी निवासी गांव भुर्टवाला को मौके पर गिरफ्तार कर ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ठ तथा महिला कर्मचारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान युवती के घर से 6600 सिग्नेचर कैप्सूल तथा 300 टेंपटाडोल कैप्सूल बरामद किए गए।

बरामद नशीले कैप्सूलों को कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *