कुशीनगर में तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान भड़की भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, थानाध्यक्ष समेत पांच घायल

6.3kViews
1441 Shares

 तेंदुआ के हमले में महिला समेत पांच ग्रामीणों के घायल होने के बाद जुटी भीड़ को देखते हुए शांति व्यवस्था में पूरनहां मिश्र पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों के एक समूह ने हमला कर दिया।

थाना प्रभारी जटहां व चार सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठी भांजी, जिसमें कुछ ग्रामीणों के घायल होने की भी चर्चा है। देर शाम थाना प्रभारी की तहरीर पर तीन नामजद समेत 50 अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वन विभाग की टीम काफी देर से तेंदुआ पकड़ने को लेकर रेस्क्यू कर रही थी। इस दौरान भीड़ भी जमी रही और देर होने को लेकर आक्रोश जताने लगी। कांस्टेबल सुशील कुमार सिंह ने शांत कराने का प्रयास किया तो भीड़ ने किसी ग्रामीण ने लाठी सिर पर प्रहार कर दिया और सिर फट गया।

पुलिस टीम ने प्रतिरोध किया तो ग्रामीणों का एक समूह हमला बोल दिया, जिसमें थाना प्रभारी अभिनव मिश्र, सिपाही अनुराग यादव, विश्वजीत पाठक, संतोष कुमार सिंह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठी भांजा और ग्रामीणों को खदेड़ा और जरार निवासी सुभाष कुशवाहा, उसके भतीजा गोविंद कुशवाहा समेत तीन को पकड़ कर थाने ले गई।

एसपी केशव कुमार न बताया कि, कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *