ओप्पो ने हाल ही में Find X9 सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च किए हैं जिन्हें कंपनी ने Oppo Find X9 Ultra और Find X9s के नाम से पेश किया है। फ्लैगशिप Find X9 सीरीज के लॉन्च के बाद अब ब्रांड अगली-जेनरेशन लाइनअप पर फोकस कर रहा है। हालांकि अभी इसके लॉन्च में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन टॉप-एंड मॉडल से जुड़ी रिपोर्ट्स अभी से सामने आने लगी हैं।
एक टिपस्टर ने हाल ही में बताया है कि Oppo Find X10 Pro Max में इस बार डुअल 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही इस डिवाइस में एक बड़ी LTPO डिस्प्ले और MediaTek का लेटेस्ट चिपसेट मिल सकता है जो अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आ रही हैं कि ये फोन इस साल के आखिर में चीन में Oppo Find X10 सीरीज के तहत लॉन्च होगा।
Oppo Find X10 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर Digital Chat Station ने अपनी पोस्ट में बताया है कि Oppo अभी एक ऐसे स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें एक जबरदस्त कैमरा सेटअप मिल सकता है। बताया जा रहा है कि Oppo Find X10 Pro Max में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 1/1.3-इंच का बड़ा सेंसर मिल सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि फोन में 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है, जिसमें 1/1.28-इंच का सेंसर यूज किया जा सकता है।
अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी मिलेगा
इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि ब्रांड अपनी अगली-जेनरेशन के फ्लैगशिप फोन्स के लिए Samsung के आने वाले HPC सेंसर का यूज कर सकता है। कैमरा सेटअप को पूरा करने के लिए इसमें एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी मिल सकता है।
टिपस्टर का दावा है कि फोन में पहले 200-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर टेस्ट किया गया है, जिसमें 1/1.56-इंच का सेंसर मिल सकता है, जबकि दूसरी टेस्ट यूनिट में इसकी जगह 50-मेगापिक्सल का छोटा 1/2.75-इंच का सेंसर यूज किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Oppo Find X10 Pro Max में 6.89-इंच की बड़ी 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। फोन के अंदर MediaTek का आने वाला 2nm फ्लैगशिप चिपसेट मिल सकता है। यानी डिवाइस में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है।


