ऑपरेशन मुस्कान के तहत नवानगर पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

सिंगरौली। जिले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत नवानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नवानगर पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवानगर डॉ. अनिल कुमार पटेल द्वारा विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर तलाश एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से जांच की गई। इसी दौरान नवानगर पुलिस टीम ने अपहृत बालिका सोनाली (परिवर्तित नाम), उम्र लगभग 15 वर्ष 09 माह, को ग्राम नवानगर थाना क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की तलाश के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की तत्परता एवं टीमवर्क के चलते बालिका को सुरक्षित बरामद करने में सफलता मिली।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी, महिला प्रधान आरक्षक आरती सतनामी, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक राजा ठाकुर एवं आरक्षक विकास मौर्या की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *